फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर हुई घटना की हो निष्पक्ष जांच

Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 9 एसडीएम जसवंतनगर को ज्ञापन देते महासभा के पदाधिकारी। स्रोत संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने जसवंतनगर एसडीएम अभिषेक प्रसाद सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के आवास पर हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

महासभा ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि घटना को लेकर माथुर वैश्य समाज में चिंता है। संगठन ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति के निजी आवास की गरिमा प्रभावित करने वाले कृत्यों से बचना भी लोकतांत्रिक मर्यादा का हिस्सा है। महासभा ने राष्ट्रपति से घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, फोटो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने तथा जांच में कानून का उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
साथ ही भविष्य में संवैधानिक पदाधिकारियों या उनके परिजनों के निजी आवास पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था और निजी आवास की गरिमा तय करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अशोक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल माथुर, रवि गुप्ता, राम गुप्ता, उमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मणि शंकर गुप्ता, गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें