फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मियों पर एफआईआर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी उपखंड के एसडीओ ने जिले में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के दो कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को तहरीर दी है। इन कर्मियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, राजस्व को नुकसान पहुंचाने और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का गंभीर आरोप है।
विज्ञापन




फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एसडीओ गगन अग्निहोत्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वैशालीपुरम फेज-1 निवासी उपभोक्ता सरोज कुमारी के यहां मई 2025 में स्मार्ट मीटर लगाया गया था। आरोप है कि कार्यदायी कंपनी के दो कर्मचारियों ने लंबे समय बीत जाने के बाद भी मीटर की फीडिंग (पोस्टिंग) नहीं की। इसके चलते उपभोक्ता समय पर अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं और सिस्टम से बार-बार उनका बिजली कनेक्शन ऑटोमैटिक तरीके से काट दिया जा रहा है।
एसडीओ ने पत्र में स्पष्ट किया है कि उक्त दोनों कर्मियों को ग्रुप मैसेज, मौखिक और लिखित माध्यम से कई बार समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया गया लेकिन उनकी ओर से न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। एसडीओ ने पुलिस से मांग की है कि सरकारी और राजस्व कार्य में बाधा डालने के आरोप में इन दोनों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें