फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिलाओं के बनाए उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Tue, 20 Oct 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 4 मेले में महिलाओं के बनाए उत्पादों को खरीदते लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बकेवर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। मेले में अंजली की मूर्तियां, ममता देवी की पूजा सामग्री, धूपबत्ती व सजावटी मोमबत्ती शामिल थीं। महेवा की पदमा ने पंचनद अचार का प्रदर्शनी में स्टाल लगाया।
विज्ञापन

भरथना की रीता देवी ने पंचनद स्वच्छता उत्पाद जैसे हाथ धोने का साबुन और शौचालय प्रक्षालक प्रदर्शित किए। सैफई की अमरावती का शहद और उषा के पके हुए खाद्य उत्पाद भी प्रदर्शनी का हिस्सा थे। शैलेन्द्र गौतम ने मोती की खेती से 18 माह में तैयार असली मोती का प्रदर्शनी स्टाल लगाया।
यह प्रदर्शनी स्टाल लोगों के बीच काफी चर्चित रहा। इस अवसर पर उपायुक्त स्वत: रोजगार विनय कुमार, डॉ. डीके सचान, सूर्य नारायण पांडेय, विमल भूषण और दीपेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे। जिला मिशन प्रबंधक शशिलता, रीनू और आशुतोष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें