फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दूरंतो एक्सप्रेस में बिगड़ी तबीयत, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गया से नई दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार तड़के वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन




झारखंड के धनबाद जिले के मैथन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद, पत्नी माया देवी (66) और साढ़ू वाल्मीकि के साथ बुधवार शाम 6:40 बजे गया स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस के कोच एस-2 में सवार हुए थे। वह दिल्ली में जिंदल स्ट्रीट कॉर्पोरेशन में काम करने वाले साढ़ू के घर घूमने जा रहे थे। पति रामानंद ने बताया कि रात में कानपुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद माया देवी टॉयलेट गईं थीं। वहां से लौटते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर कंट्रोल रूम के जरिए ट्रेन को रात करीब तीन बजकर 40 मिनट पर इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म-2 पर रुकवाया गया। रेलवे डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर 2 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें