फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एनएच की सर्विस रोड का आठ माह पुराना गड्ढा भरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग इटावा-आगरा मार्ग की सर्विस रोड पर करीब आठ माह से अधूरे पड़े गड्ढे को आखिरकार भरवा दिया गया। इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने मंगलवार को खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सर्विस रोड पर बने गड्ढे को भरवाया। गड्ढा भर जाने के बाद अब इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से गड्ढा होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का निस्तारण कराया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी संबंधित विभाग जल्द संज्ञान लेकर उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें