इटावा। कोहरे के बाद से ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म नहीं हो रही है। बुधवार को भी हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 15 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक दरभंगा-आनंद बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस 16 घंटा 23 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
बुधवार को पटना-कोटा एक्सप्रेस तीन घंटा 35 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटे छह मिनट, प्रयागराज सुपरफास्ट तीन घंटे 47 मिनट, मुंबई-बांद्रा एक्सप्रेस दो घंटा 58 मिनट, मगध एक्सप्रेस दो घंटा 41 मिनट, जयपुर-कोनिझार एक्सप्रेस तीन घंटा 37 मिनट, फरक्का तीन घंटा 19 मिनट देर से आई।
छपरा-आनंद बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस छह घंटा 56 मिनट, दरभंगा-आनंद बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस 16 घंटा 23 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस तीन घंटा 53 मिनट, वैशाली पांच घंटा 20 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। वहीं, डाउन लाइन पर मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटा छह मिनट, वैशाली एक्सप्रेस चार घंटा 21 मिनट, मगध एक्सप्रेस चार घंटा पांच मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटा 22 मिनट लेट रहीं।