फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अमृत भारत 10, शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गाजियाबाद-साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिरेल होने के दूसरे दिन भी चार प्रमुख ट्रेनें कई घंटे बिलंब से इटावा जंक्शन पर आईं। इसमें सबसे अधिक दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 10 घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंचीं। कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस लेट रहीं। यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाएं, बच्चे व वृद्ध ट्रेनों के लेट रहने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस सर्वाधिक 10 घंटा, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटा और मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा देर से इटावा जंक्शन पर आई। ट्रेनों के लगातार लेट होने से दिल्ली, कानपुर और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण इटावा जंक्शन के प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को स्टेशन पर ही कई घंटे बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर पीने के पानी और बैठने की जगह को लेकर यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। पूछताछ केंद्र पर लगातार यात्रियों की भीड़ लगी रही। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद-साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद नई दिल्ली से आने वा जाने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया गया था। इसकी वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई थी। बृहस्पतिवार तक सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें