इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में कई ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक आम्रपाली चार घंटे जबकि वैशाली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
रविवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट आईं। इसमें गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटा 23 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसी तरह जम्मू-तवी एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटा छह मिनट, वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटा 28 मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से आई।
इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस 52 मिनट लेट आई। वहीं, डाउन में अवध एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। अप-डाउन में कई ट्रेनों के लेट रहने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा।