फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अमित का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अहमदाबाद से छोटे भाई के घर पहुंचने पर अमित का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। बुधवार शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपुरा मोहल्ला निवासी अमित राठौर ने दो पेज का सुसाइट नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट करके घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में एक एजेंसी के संचालक व मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। परिजनों ने डेढ़ घंटे तक एजेंसी के सामने शव रखकर हंगामा किया था और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

देर रात एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीओ सिटी अमित कुमार भी परिजनों से मिलने पहुंचे थे। अमित का छोटा भाई पंकज अहमदाबाद में नौकरी करता है। परिजन उसी के इंतजार में शव रखे रहे। बुधवार दोपहर पंकज के पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में अमित का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि पंकज ने दी। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें