इटावा। रमजानुल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज की तैयारी मस्जिदों में कर ली गई है। बच्चे छोटी ईद की तरह नए कपड़े पहन कर मस्जिद जुमा की नमाज पढ़ने जाएंगे। जिला और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं।
अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में होगी। सिंग्नल वाली मस्जिद में 1.45 बजे मुफ्ती मो. अनस, शाही मस्जिद नौरंगाबाद में 1.30 बजे हाफिज ऐजाज अंसारी, नया शहर बोर्डिंग मस्जिद में एक बजे हाफिज शकील अहमद, मस्जिद तकिया आजादगान में 12.45 बजे मौलाना आतिफ रहमानी, मस्जिद पंजाबियान में दो बजे मौलाना जाहिद हुसैन, मस्जिद हिसामुद्दीन झम्मन लाल करारी में 1.15 बजे हाफिज नसीम अहमद, मस्जिद पक्का तालाब पर 2.15 बजे हाफिज फैजान चिश्ती, मस्जिद विलायत खां जिन्नातों वाली में 1.30 बजे हाफिज तौसीफ, मस्जिद कुरैशियान नया शहर में 1.30 बजे मौलवी नईम अख्तर बरकाती, मस्जिद कटरा पुर्दल खां में 1.30 बजे कारी अब्दुल कादिर अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाएंगे। इसके अलावा मस्जिद पचरहा, मस्जिद शेख जलाल, शाही जामा मस्जिद वाह अड्डा, मस्जिद शाहग्रान, मस्जिद उर्दू मोहल्ला, मस्जिद रामगंज, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद राईन साबितगंज में भी अलविदा जुमे की नमाज होगी। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नकवी ने बताया कि शिया अलविदा जुमे की नमाज 12.30 बजे घटिया अजमत अली स्थित मस्जिद पंजतनी में अदा करेंगे। मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी इमामत करेंगे।
44 प्वाइंटों पर तैनात रहेगी पुलिस
इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली इलाके के 44 प्वाइंटों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों वाले मार्गों पर नमाज के दौरान यातायात बंद रहेगा। कुछ जगह रूट डायवर्जन भी किए जाएंगे। साथ ही कस्बाई इलाकों जहां मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज होगी। वहां भी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।