फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। ब्लॉक महेवा के कस्बा निवाड़ीकला में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीण राजेश कुमार, प्रदीप, राकेश, अजय का कहना है कि ठेकेदार की ओर से न केवल घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है बल्कि सीमेंट के मसाले में भी भारी खेल हो रहा है। बालू और सीमेंट का अनुपात मानकों के विपरीत होने के कारण चिनाई अभी से कमजोर नजर आने लगी है। प्रधान लज्जावती ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने बीडीओ महेवा को लिखित और मौखिक रूप से घटिया सामग्री की सूचना दी थी। जेई क्षेत्र पंचायत विक्रांत का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पहले खराब ईंट आई थीं जिन्हें हटवा दिया गया था। अब अगर फिर से गड़बड़ी की जा रही है तो गुरुवार को फिर से जांच करेंगे। निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। यदि मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें