फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट

Thu, 24 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक महिला पत्रकार के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से आए एसएमएस के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है।  एसएमएस में 72 घंटे के अंदर दिल्ली से कानपुर के बीच ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद इटावा रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई और सघन चेकिंग की गई। धमका भरा एसएमएस मिलने के बाद गृह व रेल मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए। इटावा रेलवे स्टेशन पर रात में ही 33 बटालियन पीएसी झांसी की दो प्लाटून तैनात कर दी गई।

पीएसी के जवान प्लाटून कमांडर देवपाल सिंह के नेतृत्व में इटावा रेलवे स्टेशन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। आरपीएफ के जवान भी स्टेशन की चौकसी में मुस्तैद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें