फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे के बाद शहर में रहा एलर्ट

Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
इटावा रेलवे स्टेशन पर खड़ी दुर्घटना राहत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुखरायां के पास रविवार भोर पटना-इंदौर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद कई यात्रियों की मौत और सैकड़ों यात्रियों के घायल होने की खबर मिलते ही शहर में भी एलर्ट रहा। इटावा रेलवे स्टेशन पर अधिकारी और कर्मचारी मदद के लिए तैयार रहे। वहीं ट्रेन दुर्घटना के घायलों के जनपद पहुंचने की संभावना पर ट्रामा सेंटर में भी स्टाफ चौकन्ना रहा। वार्डों को भी तैयार रखा गया।
विज्ञापन

पुखरायां के निकट पटना-इंदौर ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही रेलवे ने सभी स्टेशनों पर एलर्ट जारी कर दिया। जिला अस्पताल को भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के सीएमस डा एके पालीवाल ने डाक्टरों को ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी ड्यूटी के निर्देश दिए। अतिरिक्त डाक्टर और अन्य कर्मचारियों क ी तैनाती के साथ यहां के वार्ड भी तैयार कर दिए गए। उधर स्टेशन पर भी आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेल अधिकारी और कर्मचारी एलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें