फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 05 पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया अभियुक्त - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चितभवन तिराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार से देसी शराब के 130 क्वार्टर, रैपर, बारकोड व ढक्कन बरामद किए हैं। गिरफ्त में आए युवक के विरुद्ध पहले से जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इकदिल थाना पुलिस चितभवन चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भरथना रोड पर एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
पुलिस ने सूचना पर सघनता के साथ चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने कार रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार को तेजी से भगा दिया।
विज्ञापन

इसको पुलिस टीम ने रेलवे पुल के नीचे घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम हरिओम उर्फ पप्पन पुत्र जयवीर सिंह निवासी मानिकपुर भिखन थाना इकदिल बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अरुणांचल प्रदेश से सस्ते दामों में शराब मंगाकर उत्तर प्रदेश का रैपर व बारकोड चिपकाकर शराब बिक्री के लिए भेजता है।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी शराब के 130 क्वार्टर, देसी शराब के तीन बंडल रैपर, ढक्कन आदि बरामद किए गए।
इकदिल थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर विभिन्न प्रांतों से अवैध शराब का कारोबार करता है।
यह एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, एसएसआई राजेश यादव, एसआई दयानंद पटेल व दो कांस्टेबल शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें