फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कुंवारी नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में युवक का शव नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के चकरनगर में सोमवार शाम एक युवक का शव बिठोली के पास कुंवारी नदी में पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त थाना सहसों क्षेत्र के कुआरपुरा गांव निवासी प्रीतम उर्फ सोनू परिहार (31) पुत्र राम औतार परिहार के रूप में हुई। पिता राम औतार ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे उनका बेटा सोनू जानवरों को चराने निकला था।
विज्ञापन


तब से वह वापस नहीं आया था। सोमवार सुबह सहसों थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार शाम पुलिस ने नदी में बेटे का शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी उसे पांच साल पहले छोड़ कर चली गई थी। उसका एक छह साल का बेटा कृष्णा घर पर ही उसके साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें