फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के चचेरे भाई अंशुल लडेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निवर्तमान जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया। सपा ने प्रसपा के साथ मिलकर जिला पंचायत सदस्य की 24 में 20 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने अभिषेक यादव को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिलाध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है और इस बार भी सपा का ही अध्यक्ष बनेगा।
15 वर्षों से लगातार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य ही अध्यक्ष बन रहा है। पहले दो कार्यकाल तक मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल सिहं यादव की पत्नी प्रेमलता यादव अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2015 में प्रेमलता के पुत्र अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें