फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश भइया की रक्षा करना

Wed, 17 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चेक के साथ मौजूद छात्राएं पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ
विज्ञापन
इटावा। रविवार को इस्तीफा की धमकी देने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सुर मंगलवार को बदले दिखाई दिए।
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में कन्या विद्या धन का चेक बांटकर छात्राओं से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी रक्षा करने की पुरजोर अपील की।
वह बोले कि रक्षाबंधन से पहले सीएम अखिलेश यादव ने 30-30 हजार रुपये का पारितोषिक दिया है। रक्षाबंधन का मतलब समझाते हुए बोले कि याद रखना और अखिलेश भइया की रक्षा करना। हालांकि बाद में उन्होंने यह कहते हुए सुधार भी किया कि वैसे तो भाई रक्षा करता है।

 उन्होंने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए बात शुरू की, बोले कि मेधावी छात्राओं को 30 हजार रुपये रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले देकर मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी साब ने कहा था कि 15-15 लाख रुपये बैंक खातों में डलवाएंगे।
उन्होंने कहा कि यदि कोई नायब या तहसीलदार सुविधा शुल्क मांगे तो उनसे शिकायत करें। वह दंडित जरूर करेंगे। चकबंदी में माफियाओं पर लगाम कसने का भरोसा दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें