फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश अकेले नहीं, देश की जनता और हम उनके साथ हैं : येचुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (संवाद)। मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि अखिलेश आप अकेले नहीं हैं। आपके साथ हम और जनता है। कहा कि नेता जी कहते थे कि सपा और वामपंथी पार्टियां भाई जैसी हैं। इनका गठबंधन जरूरी है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें नमन किया।
पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि नेता जी के उन पर बहुत अहसान रहे हैं। उन्होंने हर मुसीबत में मेरा साथ दिया। अखिलेश और शिवपाल को एक हो जाना चाहिए।
गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने भी अखिलेश से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बांधा। राज्यमंत्री केशव देव अग्रवाल और किसान नेता पूनम पंडित और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के अलवर सांसद महंत बालक नाथ ने भी ढांढस बांध।
विज्ञापन

पौत्री ने की मांग, नेताजी को मिले भारत रत्न
बकेवर। अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने बाबा मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। अदिति यादव के इस ट्वीट को 24 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। (संवाद)
जिला पंचायत सदस्यों और शिक्षकों ने किया नमन
इटावा। जिला पंचायत सभागार में सदस्यों ने नेता जी को नमन किया। इसमें पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, राजेश चौहान, भुजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई में नेता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य एस एन यादव मौजूद रहे। वहीं डीवीएस मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक डॉ ब्रजवीर सिंह और प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया ने मुलायम सिंह को याद किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें