इटावा। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज की मरम्मत के लिए बजट मिलने की आस जागी है। सोमवार को निरीक्षण के लिए आए अर्थ नियंत्रक के सामने डीन ने बजट न मिलने की बात कही। इस पर अर्थ नियंत्रक ने जल्द ही बजट दिलवाने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार केा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अर्थनियंत्रक दिनेश कुमार एवं डीएम कृषि संकाय डाॅ. सीएल मौर्या ने सोमवार को शहर स्थित कृषि इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। डीन डाॅ. एनके शर्मा ने अर्थ नियंत्रक को बताया कि छात्रावासों एवं परिसर में मरम्मत के धन नहीं है। उन्होंने शासन स्तर से स्वीकृत आकस्मिक मद में आवंटित धनराशि को बढ़ाने का भी अनुरोध किया। इस पर अर्थ नियंत्रक ने आश्वस्त किया कि वह शासन स्तर पर अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे। दोनों अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की लैबों की स्थितियां देखीं। यहां लगी मशीनों के बारे में भी जानकारी ली।
28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद