इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानुपर सेे संबद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय कम पढ़े-लिखे युवाओं को हुनरमंद बनाएगा। इसका मकसद युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूली शिक्षा से दूर रहे या महंगे होने से व्यवसायिक कोर्स न करने पाने वाले युवाओं को शार्ट टर्म कोर्स कराए जाएंगे।
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में फूड प्रोसेसिंग, ऑपरेशन मेंटीनेंस आफ फार्म एक्विपमेंट एंड ट्रैक्टर, बेसिक आफ टेलीविजन इंजीनियरिंग, सोइल टेेस्टिंग एवंमेनेजमेंट, मेटेरियल टेस्टिंग, सी प्रोग्रामिंग एवं एमएस आफिस पैकेज, वोकेशनल ट्रेनिग आफ वैल्डिंग, मार्केटिंग मैनेजमेंट, बिजनेस स्किल, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत 12 पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई विशेष योग्यता नहीं रखी गई है। हाईस्कूल पास युवा प्रवेश ले सकेगा। तीन से छह महीने तक के कोर्स के लिए बहुत कम शुल्क का लिया जाएगा।
प्रवेश पहले आओ, पहले आओ के आधार पर दिया जाएगा। कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि विवि से पाठ्यक्रमों को इसी शिक्षा सत्र से प्रारंभ करने की स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को विवि के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद शेडयूल तय कर दिया जाएगा।