फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को वरदान तो सड़कों पर आफत लाई बेमौसम बारिश

विज्ञापन
आलू के खेत में भरा पानी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले में रविवार को हुई बेमौसम बारिश की वजह से शहरी लोगों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन आलू, सरसों व चने की फसल के लिए किसान इसे लाभदायक मान रहे हैं। हालांकि धान की जो फसल अभी खेतों में खड़ी है उसको नुकसान पहुंचा है। मकान के ऊपर लेंटर पर गिरी बिजली ने घर के सभी उपकरण फुंक गए। तेज बारिश की वजह गलियों, चौराहों, सरकारी कार्यालयों इत्यादि में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

ऋषिपुरम कालोनी में सत्यवीर के मकान के ऊपर के कमरे का लेंटर और पानी की टंकी चटक गई। घर के सारे उपकरण टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर फूंक गए। परिजन सकुशल बच गए। सत्यवीर ने बताया घटना रविवार दिन में करीब सवा 3 बजे की है। करीब 5 साल पूर्व ऋषिपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा है। कुल मिलाकर करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। आसपास कोई अन्य मकान नहीं है।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि केवल धान की जो फसल अभी खेतों में पड़ी है। उसे नुकसान हो सकता है। बाकी आनी वाली फसलों के लिए यह पानी अमृत के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें