इटावा। विकासखंड बढ़पुरा के मिहोली गांव में सोमवार को कृषि विभाग की और से सबमिशन और एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक हरिशंकर दीक्षित व प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने कृषकों को खरीफ फसलों की देखरेख जैसे खरपतवार, कीट प्रबंधक व रोग प्रबंधक आदि पर तकनीकी जानकारी दी। साथ ही आगामी रबी फसल की तैयारी और समय पर बुआई के बारे में तकनीकी ज्ञान दिया। प्रशिक्षण में कृषि विभाग बढ़पुरा के प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रूपलाल, प्रीतम सिंह तकनीकी सहायक देवेंद्र कुमार व जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।