फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ने मथुरा को सात विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद जाहिद राईन की स्मृति में शुक्रवार को आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आगरा और मथुरा के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें आगरा की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी राकेश यादव ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। मथुरा की ओर से रितेश शर्मा ने सर्वाधिक 90 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आगरा की ओर से 65 रन बनाने वाले अर्जुन भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान फुरकान अहमद, इरशाद मेव, सर्वेश चौहान, शफीक खान, जावेद अख्तर, सलीम राईन, पप्पू राईन, राईन चौधरी, अकरम खान, शशांक पाठक आदि रहे। संयोजक जावेद अख्तर ने बताया कि शनिवार को 11 बजे से कानपुर की टीम झांसी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें