फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद छात्र की हत्या

Thu, 27 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से छात्र का अपहरण हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। छात्र का शव गांव के पास झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव मडै़यां दिलीप नगर निवासी नरेंद्र कुमार निषाद का बेटा अक्षय कुमार (8) गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है।

वह बुधवार को आठ वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। बुधवार को वह स्कूल गया और मिड डे मील खाने के बाद अचानक लापता हो गया। सूचना मिलने पर परिजन भी खोजबीन में लग गए। गुरुवार को दोपहर बाद छात्र का शव गांव में ही स्थिति बांस की झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन


उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि अपहरण के बाद हत्या की गई है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नरेंद्र ने बेटे की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि छात्र की मौत किसी ऊंचाई वाले स्थान से गिरने की वजह से हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें