फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बैठक में मंथन, पर अभी जान न पाए शिवपाल का मन, प्रतिनिधि बोले- डिंपल पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा

Wed, 16 Nov 2022 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

मैनपुरी उपचुनाव के मद्देनजर शिवपाल के हर कदम पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हैं। बुधवार को शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। सैफई के एक विद्यालय में दो घंटे की बैठक के बाद शिवपाल मीडिया के सामने ही नहीं आए। बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिवपाल ने डिंपल को जिताने के लिए कहा है।

विज्ञापन


शिवपाल के खुलकर सामने न आने और अपने फैसले की जानकारी मीडिया को न देने से अभी कुछ सवाल खड़े हैं। बैठक से बाहर आए जसवंतनगर क्षेत्र से शिवपाल के प्रतिनिधि अहसान ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की इच्छा जाननी चाही लेकिन उन लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि जो निर्णय वह लेंगे वहीं स्वीकार है। बोले, शिवपाल ने कहा है कि उनकी डिंपल से बात हुई है।

अखिलेश से अभी होनी है। डिंपल यादव को समर्थन देने की बात पर अहसान ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। इसके बाद शिवपाल के बेहद करीबी और प्रसपा नेता भागीरथ उर्फ करु से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बैठक में डिंपल को समर्थन देकर जिताने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

बैठक में शामिल इन दोनों नेताओं की बात में भी अंतर है। शिवपाल सिंह यादव के सामने आने से अभी तक चल रहे कयास से पर्दा उठने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। राजनीति के जानकारों की माने तो अगर अखिलेश और शिवपाल के बीच सब कुछ ठीक हो गया होता तो शिवपाल खुद सामने आकर मन की बात रखते।

अगर उन्होंने डिंपल को समर्थन देने का फैसला किया है तो वह अपने इस निर्णय की जानकारी लोगों को खुद क्यों नहीं दे रहे हैं। आखिर क्या कारण है कि वह सामने आने से बच रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि अभी शिवपाल के मन में कुछ न कुछ जरूर चल रहा है।

 

तेज प्रताप बोले, जल्द शिवपाल और आदित्य करेंगे चुनाव प्रचार
मैनपुरी के पूर्व सांसद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि जल्द ही शिवपाल और आदित्य दोनों डिंपल यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि परिवार पहले भी साथ था और आज भी साथ है। भाजपा के लोग अफवाह फैलाते रहते हैं। इनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। आज पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग बुलाकर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी है। एक-दो दिन के अंदर खुद क्षेत्र में मीटिंग लेना शुरू कर देंगे।

बड़े भाई अभयराम सिंह से एक घंटे तक हुई बात
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे लखनऊ से सैफई पहुंचे। उन्होंने बड़े भाई अभय राम सिंह यादव से करीब एक घंटे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बात की। सूत्रों के मुताबिक अभयराम ने भी शिवपाल को समझाया और उनसे डिंपल का समर्थन करने के लिए कहा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह थोड़ी देर के लिए मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आयोजित एक शांति यज्ञ में शामिल हुए। इसके बाद वापस सैफई आकर बैठक की।

 
विज्ञापन

नामांकन से पहले रघुराज ने मुलायम को किया नमन
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन से पहले बुधवार सुबह सैफई पहुंचकर नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया। मीडिया से बातचीत में कहा कि नेताजी हमारे गुरु हैं, वह हमारे लिए देव समान हैं। इसलिए वह आए हैं। शिवपाल पर बोले कि वह उनके राजनीतिज्ञ गुरु हैं। उनका साथ और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। बोले, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का आशीर्वाद जितना उनके बेटे अजीत सिंह को नहीं मिला, उससे कहीं ज्यादा नेताजी मुलायम सिंह यादव को मिला था। इसी कारण उन्होंने देश की सेवा की और बड़े पदों पर आसीन हुए। किसानों से लेकर हर वर्ग की सेवा की। नेताजी के आशीर्वाद से पक्की जीत भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें