अभिलाषा बचने के लिए कुछ दूर तक दौड़ीं भी लेकिन सुधीर ने एक के बाद एक सात गोलियां सीने, पेट, दोनों हाथों, मुंह और जांघ में मार दीं। शिक्षिका वहीं गिर पड़ीं। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक वकील ने अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने अभिलाषा को शहर के जेके अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। टीम को घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास, महिला की चप्पलें और वकील की बाइक मिली है। मौके पर मिला सामान देख पुलिस हैरान रह गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अनुमान है कि वकील शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर उसका अभिलाषा से झगड़ा हुआ और फिर घटना हो गई।