फोटो 34 : माल गोदाम रोड स्थित स्पा सेंटर में युवतियों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
फोटो 35 : माल गोदाम रोड स्थित स्पा सेंटर में युवतियों को ले जाती पुलिस। संवाद
फोटो 36 : माल गोदाम रोड स्थित स्पा सेंटर के बाहर मौजूद पुलिस टीम। संवाद
वर्ष 2022 के बिजनेस वीजा पर भारत आयी थी और रहना चाहती थी यहां
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुलिस और इंटेलिजेंस टीम से छिपकर पिछले करीब दो माह से ज्यादा समय से इटावा रह रहीं केन्या की महिला चार वर्ष पहले भारत आई थी। प्रथम जांच में पुलिस टीम को जो पता चला है, उसमें उसका कारोबार वीजा 2022 का बताया गया है। महिला अभी भारत में और रहना चाहती थी, जिस वजह से उसने वीजा के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
मसाज महिला सह कर्मी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम जब स्पा सेंटर में पहुंची तो मौके पर मिलीं तीन अन्य युवतियों में एक विदेशी महिला के मिलने से पुलिस भी सकते में आ गई। महिला ने पूछने पर पुलिस को दो माह से स्पा सेंटर पर काम करने की बात कबूली। जबकि, इस बात की खबर न ही स्पा सेंटर संचालक के द्वारा पुलिस को दी गई और न ही कर्मचारी की ओर से ही कुछ बताया गया।
यहां तक कि किराएदार रखने की प्रक्रिया के तहत इस विदेशी महिला का भी फॉर्म 16 तक नहीं भरा गया था। इससे पुलिस विदेशी महिला के होने की जानकारी से पूरी तरह अनजान थी। महिला के बारे में जानकारी जुटाने पर पुलिस को उसका वीजा 2022 का मिला। पूछताछ में उसने बीकानेर और दिल्ली में भी रहने की बात कही। यहां स्पा सेंटर पर वह मसाज कर्मी के रूप में काम करती थीं। सीओ शहर ने बताया कि महिला से अभी पूछताछ की जा रही है। उन्हें वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। अभी प्रथम जांच में उनका वीजा चार वर्ष पुराना बताया गया है।
वर्जन
मौके पर जो भी सामग्री मिली है, उसे जब्त कर लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। एक प्रबंधक के रूप में मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। चारों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर लाया गया है। विदेशी महिला केन्या की है। उनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर कोई ग्राहक युवक नहीं मिला है।-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी