फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग में एई की अभद्रता पर भड़का गुस्सा

Sun, 18 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चेकिंग के दौरान सहायक अभियंता मीटर की अभद्र कार्यशैली से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने एई के साथ धक्का-मुक्की कर उनकी जैकेट खींची और एसडीओ की गाड़ी का घेराव कर लिया। सूचना मिलने पर एक्सईएन ग्रामीण आरबी सिंह, कोतवाल बलवीर सिंह को साथ लेकर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


बिजली अभियान के छठवें दिन एसडीओ भरथना डीके सिंह, एई मीटर प्रमोद कुमार कुशवाहा आदि ने कृषि उत्पादन मंडी समिति से चेकिंग अभियान की शुरुआत की। जब यह टीम जब एक आवास पर बिजली चेक कर रही थी, तभी आसपास के लोगों में एई के अभद्र व्यवहार को लेकर गुस्सा फूट पड़ा।

लोगों का कहना था कि एक घर में युवती अकेली थी। उसके रोकने पर भी एई घर में घुस गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। युवती के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। गुस्साए लोगों ने एई की जैकेट भी खींच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख चेकिंग टीम जब गाड़ी में दुबक गई तो लोगों ने गाड़ी को भी घेर लिया। करीब आधा घंटे तक लोग गाड़ी को घेरे रहे।

सूचना मिलने पर एक्सईएन श्री सिंह व कोतवाल श्री यादव मौके पर पहुंचे। एक्सईएन ने सबके सामने एई से उनके काम करने के तौर तरीके पर नाराजगी जताई।

एसडीओ भरथना को शालीनता के साथ चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एई मीटर को आगे टीम से हटाने के संकेत भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें