शहर स्थित सेविन हिल्स में सतत मूल्यांकन प्रणाली (सीसीई) के तीन दिवसीय सेमिनार का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर महेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने की विधि में नई तकनीक को अपनाकर हम शिक्षण प्रणाली को प्रभावी और छात्रोपयोगी बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के मन में अध्ययन के प्रति मानसिक तनाव उत्पन्न नहीं होगा और वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि विद्यालय सर्वोत्तम शिक्षण विधियों को विद्यालय में लागू करता है और छात्रों को सरल से सरल विधियों से उनके वांछित लक्ष्य की ओर ले जाने का प्रयास करता है।
सभी टीचरों को चाहिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बच्चों को शिक्षित करें। प्रशिक्षिका राधा सिंह ने तीन दिवसों के दौरान इन कलकेटिंग काउंसिलिंग स्किल्स इन टीचर्स, को स्कोलास्टिक एस्पेक्ट ऑफ सीसीई, लाइफ स्किल्स, विजुअल मीडियम पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर मुकेश राजपूत, अमित राजपूत, मनीष कुमार, इंद्रेश मिश्रा, ज्योति यादव, पूजा चौधरी, साक्षी वाजपेई, मनीष यादव, रोहित यादव व मृदुल शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को अंत में प्रमाण पत्र दिए गए।