फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: केके कॉलेज में स्नातक, परास्नातक में प्रवेश शुरू

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के केके महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में इसके लिए हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। छात्र-छात्राएं जानकारी कर फॉर्म ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर होने वावा डब्ल्यूआरएन (वेब रजिस्ट्रेशन नंबर) भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के प्रतिष्ठित सरकारी कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में एक मई से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राएं संकाय और कोर्स संबंधी जानकारी करके फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म लेने से पहले छात्र-छात्राओं को छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करके डब्ल्यूआरएन लेना पड़ता है।
इसकी एक प्रति लगाकर महाविद्यालय के फार्म के साथ जमा करनी होती है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बार महाविद्यालय प्रबंधन ने डब्ल्यूआरएन कराने की व्यवस्था कॉलेज में ही निशुल्क की है। इसके लिए अब छात्र-छात्राओं को कैफे आदि पर जाकर खर्च नहीं करना होगा। छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


यह है स्नातक की सीटों की स्थिति
बीए में 1860 सीटें और बीकॉम में 240 सीटें हैं। वहीं बीएससी की जीवविज्ञान और गणित के लिए 480 सीटें उपलब्ध हैं। परास्नातक में एमएसी रसायन विज्ञान के लिए 30, गणित के लिए 25 और वनस्पति विज्ञान के लिए 25 सीटें हैं। वहीं एमकॉम के लिए 120 सीटें हैं। एमए समाजशास्त्र के लिए 120, भौतिक विज्ञान में 120, अर्थशास्त्र में 180, राजनीति शास्त्र में 120, अंग्रेजी में 180 सीटें हैं। पीजीडीसीए के लिए 30 सीटें उपलब्ध हैं।


31 छात्रों को मिला था कैंपस प्लेसमेंट
प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में अत्याधुनिक प्रयोगशाला और ई-पुस्तकालय छात्र-छात्राओं के लिए काफी सहयोगी रहते हैं। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट भी कराया जाता है। 2022 में 31 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट कराया गया था। पढ़ाई के साथ ही एनसीसी, एनएसएस से जोड़कर छात्र-छात्राओं की अन्य प्रतिभाओं को भी निखारने पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें