फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराती नजर आने लगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद पुलिस अब कोविड प्रोटोकॉल लागू कराने के प्रयास में जुट गई है। बुदवार को अलग-अलग स्थानों पर बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को खदेड़ा। कई लोगों का चालान भी किया। हालांकि पुलिस की गाड़ी गुजरने के बाद लोग फिर घरों से बाहर आकर सड़क पर चहलकदमी करने लगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत की मतगणना समाप्त होने के बाद कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले के सभी थानों ने की पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग और गश्त किया। शहर के माल गोदाम रोड, पक्का बाग तिराहा, झमनलाल करारी, राजांगज बाजार सब्जी, फल व अन्य चीजों की दुकान खुली रहीं।
नौरंगाबाद, हर्ष नगर, विजय नगर चौराहे के आसपास की तमाम दुकानें खुली थी। पुलिस को आता देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, लेकिन कई को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में हिदायत देकर छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क और बेवजह सड़क पर घूम रहे कई लोगों को पकड़ा। उनका चालान कर जुर्माना वसूल किया। कई जगह पर पुलिस ने घरों के बाहर घूम रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस की गाड़ी के जाने के बाद सड़क पर स्थिति जस की तस हो गई।
विज्ञापन

ताखा संवाद न्यूज एजेंसी के मुताबिक क्षेत्र में लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते नजर नहीं आ रहे थे। कई लोग अपनी अपनी के सामने बैठते थे, तो कोई पीछे बैठा ग्राहक आने पर इंतजार कर रहा था। कुछ दुकानदारों ने नई तकनीक निकाली मास्क व सेनेटाइजर दुकान के मुख्य काउंटर पर रख कर बेचने का नाटक किया। इसी की आड़ में अपनी दुकान चलाते नजर आए। पुलिस ने ऐसे कई लोगों को फटकार लगाकर उनकी दुकानें बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें