इटावा। प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन विभाग एवं जिला पूर्ति कार्यालय ने मंगलवार को नई मंडी में तीन फर्मों पर छापामारी की।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि फुटकर में कोई भी व्यापारी 10 मीट्रिक टन अथवा थोक में 50 मीट्रिक टन से ज्यादा प्याज नहीं रख सकेंगे।
इससे ज्यादा रखने और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि नई मंडी स्थित नाजिर एंड कंपनी, शाकिर एंड कंपनी तथा सुरवहन एंड कंपनी पर छापामारी की।