फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लाख के 135 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में दस हजार रुपये से अधिक के विद्युत बिल बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को तीनों एसडीओ ने 478 कनेक्शन चेक किए। इसके साथ ही 135 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। जबकि 17 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला।
विज्ञापन

एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह की टीम ने 182 कनेक्शन चेक कर 11.4 लाख रुपये के 47 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के अलावा 6.1 लाख रुपये वसूले।
एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा की टीम ने 129 कनेक्शन चेक करने के दौरान 11.2 लाख रुपये के 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के अलावा 5.4 लाख रुपये वसूले। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने 167 कनेक्शन चेक करने के दौरान 6.8 लाख रुपये के 58 बकायेदारों के काटे कनेक्शन काटे। जबकि 5.6 लाख रुपये का राजस्व वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें