फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों के विपरीत काम किया तो दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता : शिवपाल

Sun, 04 Oct 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 46 जैन मुनि के प्रवचन सुनते विधायक शिवपाल सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार शाम जैन मोहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और संगठन के अनुरूप कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को मनमानी या तानाशाही का रवैया नहीं अपनाना चाहिए। यदि कोई कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य करता है तो उसके खिलाफ संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उसे पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा। इसके बाद वह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे और मुनि भाव सागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने मुनि महाराज के प्रवचन भी सुने। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के सामने रखते हुए इनके समाधान में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। साथ ही पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की शिकायत की।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ सोनू यादव, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें