फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कचौरा रोड रेल्वे पुल से दबोचा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जसवंतनगर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में मारपीट व धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी कृष्णा कुमार ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 28 मई को आरोपी ने उससे रास्ते में गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी कृष्णा कुमार को कचौरा सड़क पर रेलवे पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें