फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपित नाबालिग पूर्व में दो लड़कियों से कर चुका छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर नाबालिग ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। पीड़ित परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग की तलाश में टीम गठित कर चार लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी नाबालिग पूर्व में भी दो बार छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है।
मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में सुधार होने पर डाक्टरों ने उसे अस्पताल से घर भेज दिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित नाबालिग पूर्व में दो बार छेड़खानी की घटना को अंजाम दे चुका है। पहली बार गांव मदायन में छेड़छाड़ की थी तो ग्रामीणों ने उसे माफ कर दिया था। दूसरी छेड़छाड़ की घटना गांव की ही लड़की के साथ की थी। युवती के परिवार ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि बढ़पुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर दादी के पीछे-पीछे जा रही चार साल की बच्ची के साथ 16 वर्षीय नाबालिग ने टॉफी का लालच देकर खेत में दुष्कर्म किया था। बढ़पुरा थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। घटना के संबंध में चार लोगों से थाने मे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग आरोपित जमानत पर बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें