फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मिसेज यूपी क्वीन ऑफ एक्सीलेंस में रनर अप बनीं राखी

Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लखनऊ में हुई मिसेज यूपी क्वीन ऑफ एक्सीलेंस में शहर की वृंदावन कॉलोनी निवासी राखी रनरअप रहीं। बुलंदशहर की चंद्रकांता विजेता बनीं। उनकी इस सफलता पर जिले के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। सभी घरेेलू और कामकाजी हैं। किसी के पास मॉडलिंग का कोई खास अनुभव भी नहीं था। कोई डॉक्टर, लेखक, गृहिणी तो कोई डिजाइनर था। फाइनल राउंड में आठ प्रतिभागियों में से तीन महिलाओं को विजेता चुना गया। वृंदावन कॉलोनी निवासी विवेक कुमार की पत्नी राखी का मॉडलिंग का सपना साकार हो गया।
राखी ने इस जीत का श्रेय परिवार और डॉ. आकांक्षा गोयल को दिया है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका मिसेस वर्ल्ड रहीं अभिनेत्री अदिति गोवित्रीकर और इटावा की डॉ. प्रीति यादव ने निभाई। एंकरिंग टीवी अभिनेता अमन वर्मा ने की। राखी वर्ष 2022 में हुई इटावा मिसेज प्रतियोगिता में भी रनरअप रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें