फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक खुद प्रिंट कर सकेंगे पासबुक

Fri, 08 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक की शास्त्री चौराहा स्थित मुख्य शाखा के ग्राहकों को अब पासबुक प्रिंट कराने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वे खुद प्रिंटर से पासबुक प्रिंट कर सकेगा। बस इस सुविधा के लिए उन्हें बार कोड लेना होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि यह मशीन चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। इससे पूर्व  स्थित शाखा में पासबुक प्रिंटर मशीन का उद्घाटन पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बैंक के उप प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने कहा कि खाताधारकों को बार कोड लेने के लिए बैंक से संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि इसे पासबुक में चिपकाना पड़ेगा। इसके बाद मशीन बार कोड से पासबुक को स्वीकार करने लगेगी। उन्होंने कहा कि यह पासबुक प्रिंटर शाखा के ई-लॉबी में लगाई गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एसबीआई मुख्य शाखा में इससे पूर्व धन जमा करने की मशीन भी लगाई जा चुकी है। इस क्यिोस्क मशीन के जरिए खाताधारक स्वयं अपनी रकम जमा कर सकते हैं। इसके लिए भी बैंक से कार्ड मुहैया कराया जाता है।

इस दौरान पीबी प्रबंधक जयशंकर द्विवेदी, सुनील कैरे, प्रबंधक एसके रस्तोगी, राम नारायण वर्मा, उप प्रबंधक अशोक सरस, विवेक कुमार, जतिन, लल्ला सिंह, पूजा शुक्ला, श्वेता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, बृजेश कुमार, बृजानंद शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें