उदी में बंद पड़ा सेंट्रल बैंक का एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
उदी मोड़ चकरनगर रोड पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 17 नवंबर से ग्रामीणों को कैश नहीं मिल रहा है। सोमवार को जब कैश आया तो दस हजार से ज्यादा कैश नहीं दिया गया।
बैंक मैनेजर वीर सिंह कैम ने बताया कि बैंक में 4 लाख के करीब कैश आया है। 25 हजार ग्रामीणों के खाते हैं फिर भी ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैंक का एटीएम सात नवंबर से बंद पड़ा है। जिसमें अभी तक कैश नहीं डाला गया। उदी मोड पर 4 एटीएम हैं। 2 नंबर वन इंडिया का, एक एसबीआई का और एक सेंट्रल बैंक का है। जिसमें केवल एसबीआई का एटीएम चल रहा है।