भरथना। अज्ञात वाहन की टक्कर से एलटी लाइन की बिजली केबल टूटने से एक सैकड़ा घरों की बिजली गुल हुई। लोगों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी गुरुवार की दोपहर मौके पर पहुंचे और टूटी केबल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू की। 12 घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
एसएवी इंटर कालेज के सामने बिजली एलटी लाइन बुधवार की रात को किसी वाहन की टक्कर लगने से टूट गई। जिससे मोहल्ला श्रीनगर, राजबाला मिल कॉलोनी और आंशिक जवाहर रोड के लगभग एक सैकड़ा से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई।
सभासद निहालुदीन ने बिजली विभाग को सूचना दी। अवर अभियन्ता कामेश कुमार के निर्देश पर लाइनमैन अमित कुमार, शशिवेन्द्र, बंटू यादव, सुधीर कुमार, मलखान, राजेन्द्र, बलवीर, धन्नू ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे टूटी केबल को ठीक करके बिजली आपूर्ति शुरू की।