फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसा टैंकर चालक-खलासी घायल

Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर में फोरलेन हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से तेल भरा टैंकर टकरा गया। इस हादसे में टैंकर चालक-खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से रिम्स सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे हाइवे पर साबुन बनाने वाला सीवीओ तेल से भरा टैंकर बनारस से खन्ना पंजाब की ओर जा रहा था। टैंकर कैस्त गांव के पास बीच सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक संतोष सिंह उर्फ सावी पुत्र सुखचैन सिंह व खलासी मलकिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासीगण निवासी गांव खीराबाली जहांगीरपुर थाना फत्तूडीगा जनपद कपूरथला पंजाब घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर की केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं टैंकर की पीछे से टक्कर लगने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का  चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर को हटवाया। इस कारण करीब तीन घंटे तक हाइवे पर एक लेन में यातायात प्रभावित रहा।

ट्रैक्टर  की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
भरथना-बिधूना रोड पर गांव पडियापुरा पेट्रोल पंप के पास भरथना के गिरधारीपुरा में भंडार खाकर साइकिल पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ घर जा रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

क्षेत्र गांव बनामई निवासी राजकुमार (45) पुत्र स्व. मोहब्बत सिंह सोमवार की शाम मौजा लहरोई के नगला मोहन निवासी शिशुपाल पुत्र कोमल यादव के साथ भरथना के गिरधारीपुरा मोहल्ले में भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में गया था। शाम करीब सात बजे वह दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे।

भरथना-बिधूना मार्ग पर पडियापुरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिशुपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मृतक और घायल के  परिजन भी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने भरथना-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर महज आधा घंटे में ही जाम खुलवा लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें