फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झापकी, एक्सप्रेस से गिरा डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 107 पर शुक्रवार देर रात चालक को झपकी आने से डीसीएम रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। सैफई थाना पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ से शुक्रवार देर रात आगरा जा रहा डीसीएम, चालक संजय कुमार निवासी रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को झपकी आने से चैनल नंबर 107 के पास रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस से नीचे गिर गया। हादसे में चालक संजय व क्लीनर नीरज सिंह निवासी टेडी बगिया जलेसर रोड जनपद आगरा घायल हो गए।
वह दोनों लखनऊ से पुराने गैस चूल्हे का सामान डीसीएम में लाद कर आगरा ले जा रहे थे। तभी थाना सैफई क्षेत्र में हादसा हो गया। वहीं दूसरी घटना एक्सप्रेस-वे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 114 पर हुई। यहां पर ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार अमित कुमार व सत्येंद्र घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें