फोटो संख्या 41 - घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस और दुघर्टनाग्रस्त बस व ट्रक।
ब्रेक फेल होने से खड़े ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस
- दो घायल, एक दर्जन से अधिक चुटहिल
- चौबिया थानांतर्गत कर्री पुलिया के पास गुरुवार सुबह की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। चौबिया थानाक्षेत्र के कर्री पुलिया के पास गुरुवार सुबह लगभग सात बजे रोडवेज बस ब्रेक फेल होने से ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो लोग घायल हुए वहीं करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दो घायलों को सीएचसी बसरेहर भेजा और चुटहिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे साधन से भेजा गया।
चौबिया थानाक्षेत्र के कर्री की पुलिया के पास गुरुवार सुबह सात बजे इटावा से फर्रुखाबाद जा रही इटावा डिपो की बस ब्रेक फेल होने से ट्रक में जा घुसी। हादसे ग्राम परसौली जिला हरदोई निवासी अरविंद कुमार व गांधी नगर फ्रेंड्स कालोनी इटावा निवासी परिचालक किशन चंद्र दुबे घायल हुए। किशन ने बताया कि कर्री पुलिया पर सवारी उतारने के लिए आवाज दे रहे थे, तभी चालक ने ब्रेक लगाए तो जो लगे नहीं। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई।