फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना कस्बे के मोहल्ला बालू गंज में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने के दौरान रेगुलेटर लीक होने से गैस सिलिंडर में आग लग गई। शिक्षकों ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं को बाहर निकाला और दमकल सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बालूगंज में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की तैयारी की जा रही थी। रसोइया आशा देवी ने सुबह 10 बजे जैसे ही सिलिंडर का रेगुलेटर खोल कर चूल्हा जलाने की कोशिश की तो सिलिंडर में आग लग गई। रसोइया आशा देवी की चीख सुनकर विद्यालय प्रधानाचार्य निम्मी यादव व अन्य स्टाफ रसोई में पहुंचे। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में मौजूद करीब 54 छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकाला और इसकी सूचना दमकल को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। आग बुझने के बाद बाद 12:45 बजे सभी शिक्षक व छात्राएं वापस विद्यालय परिसर में आ गए। प्रधानाचार्य निम्मी यादव ने बताया कि मध्यान्ह भोजन की तैयारी के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। घटना में रसोई घर की छत का प्लास्टर छतिग्रस्त हो हुआ, कोई हताहत नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, कोतवाल बलराज शाही, ईओ राम आसरे कमल ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से पूछताछ की। एसडीएम ने बताया घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में गैस सिलिंडर में गुणवत्ताविहीन रेगुलेटर का उपयोग होना पाया गया है। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें