फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली रोड पर गाय के टकराने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी उदयवीर (40) गत बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से कस्बा चौपला से बाजार करके घर आ रहा था। बसरेहर क्षेत्र के किल्ली रोड पर अचानक गाय आने से बाइक टकरा गई। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। गुरुवार को बसरेहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों के सुपुर्द किया।
इसके अलावा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरैया चुंगी के पास बाइक व स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह महमूद खां निवासी शिवसरन दीक्षित और स्कूटी सवार औरैया जिले के बेला थाना के नईपुरा गांव निवासी अभिषेक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें