इटावा। सड़क हादसे में घायल हुई तीन साल की मासूम बच्ची की बुधवार को सैफई मिनी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इकदिल थाना क्षेत्र के हविलिया गांव निवासी राकेश ने बताया कि गत रविवार को वह पत्नी व बच्ची के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। औरैया जिले के बिधूना कस्बा से आगे सड़क पर अचानक गोवंश के आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसमें बच्ची सड़क पर गिर कर घायल हो गई थी। उसे सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद