फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विकासखंड बसरेहर क्षेत्र के गांव अकबरपुर में सात घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ने से लोगों के बिजली उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। इसकी शिकायत बिजली के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्राम अकबरपुर में बुधवार को अचानक घरों में लगे हुए बिजली उपकरण बल्ब, पंखा, टीवी आदि फुंक गए। प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, लल्लन सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओम नारायण, आशीष कुमार, विमला देवी, रामबाबू, नरेंद्र सिंह, बृजमोहन, मिलाप सिंह, बाबूराम आदि के घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि एलटी लाइन के बिजली पोल में एक अर्थिंग का तार लगाया जाता है। बिजली कर्मचारियों ने इस तार को पोल में नहीं लगाया है। इससे 11 हजार वोल्ट का करंट उतर आया। बताया कि करीब 15 दिन पहले भी बिजली के उपकरण फुंक गए थे। जेई शिवेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई जाएगी कि आखिर 11 हजार का विद्युत करंट एलटी लाइन में किस प्रकार से दौड़ा और इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें