फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे ट्रक में कार जा घुसी। कार ट्रक के पहियों में बुरी तरह से फंस गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्रेन मंगवाकर कार को ट्रक के पहियों के बीच से बड़ी मुश्किल के बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चैनल नंबर 115 पर एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। कार कन्नौज जिले के रसूलाबाद निवासी सेवक राम चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी गंगा देवी भी कार में सवार थीं। दंपति दिल्ली से वापस अपने घर कन्नौज आ रहे थे। रास्ते मेें यह हादसा हो गया। एंबुलेंस ने घायलों को सैफई पीजीआई भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें