फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फाटक से गुजरते समय युवक ट्रेन से कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी थाना क्षेत्र के रामनगर फाटक बंद होने के बाद भी फाटक को पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंद फाटक और रेलवे पटरी को पार करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद भी प्रतिदिन लोग बंद फाटक से होकर गुजरते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं।
विज्ञापन

रामनगर फाटक पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक 40 वर्षीय युवक फाटक बंद होने के बाद भी इसमें प्रवेश कर आया। इस कारण से दिल्ली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मालगाड़ी के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना को दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी थाना प्रभारी कृपालशंकर ने बताया कि युवक नीले रंग का लोअर, धारीदार शर्ट पहने हुए है। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामनगर फाटक शहर और लाइन पार क्षेत्र को जोड़ता है। इस कारण इस फाटक से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन जारी रहता है। फाटक पर सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया था। बंद फाटक से गुजरने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई थी। इन सीसीटीवी कैमरों को टूंडला के कंट्रोलर से जोड़ा गया है। ताकि इस फाटक पर किसी प्रकार के हादसे न हों। हालांकि अब तक इस फाटक से गुजरने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें