फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो साक्षी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने आठ साल की बालिका की मौत हो गई। बालिका छत से उपले उठा रही थी, तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन

धौलपुर खेड़ा गांव निवासी सुशील कुमार बघेल की आठ वर्षीय बेटी साक्षी शाम करीब 6:30 बजे घर की छत पर रखे उपले उठाने गई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली आकर छत पर गिरी। इसकी चपेट में आकर साक्षी गंभीर रूप से झुलस गई।
परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने से पहले ही बालिका ने दम तोड़ दिया। साक्षी नगर के पीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें